BREAKING NEWS

logo

नीतीश कुमार को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर बिहार कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया


पटना। नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड की ओर से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बिहार कांग्रेस इकाई की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि अंग्रेजों की तरह भाजपा का शीर्ष नेतृत्व नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने की कोशिश में है, जो सफल होता दिख रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू के तीन सामंती नेताओं को मुखबिर बनाकर तथा जांच एजेंसियों का डर दिखाकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर दिल्ली में किनारे करने की साजिश रची जा रही है।

राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार की जनता, विशेषकर पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज, इस कृत्य का समय आने पर जवाब देगा।

Subscribe Now