logo

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर दुख जताया



नई दिल्ली, । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर दुख जताया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह जानकर दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य अब हमारे बीच नहीं रहे। वरिष्ठ नेता गरिमा और सिद्धांतवादी राजनीति के प्रतीक थे। पश्चिम बंगाल के लोगों के कल्याण के लिए उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन से दुखी हूं। वे एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने राज्य की प्रतिबद्धता के साथ सेवा की। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं।”

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद कोलकाता स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे।

Subscribe Now