BREAKING NEWS

logo

राजगढ़ः युवक के कब्जे से सात पेटी अवैध शराब जब्त


राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में छापीहेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार की रात कस्बा स्थित शनि मंदिर के समीप से दबिश देकर 25 वर्षीय युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से सात पेटी अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है।

थाना प्रभारी हुकुमसिंह मीणा ने बुधवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात कस्बा स्थित शनि मंदिर के समीप से दबिश देकर 25 वर्षीय चिंटू पुत्र पारस कंजर निवासी छापीहेड़ा को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से सात पेटी अवैध शराब जब्त की, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। पुलिस मामले में आरोपित से अवैध शराब की उपलब्धता और सप्लाई के बारे में पूछताछ कर रही है।

Subscribe Now