BREAKING NEWS

logo

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, एक घायल


श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सड़क हादसा बिचगांबड़ी के पास हुआ, जहां तेज गति होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान 18 वर्षीय धीरज केवट पुत्र जगदीश केवट, निवासी ग्राम रुंडी के रूप में हुई है। हादसे में 22 वर्षीय जोधराम निवासी मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों युवक ट्रैक्टर से रुंडी गांव जा रहे थे।

घटना की सूचना पर बड़ौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची

बड़ौदा थाना पुलिस के अनुसार यह सड़क हादसा ट्रेक्टर की गति अधिक होने के कारण हुआ है। इस सड़क हादसे में धीरज केवट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल जोधराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौदा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक धीरज का शव पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Subscribe Now