logo

अनूपपुर: गड्ढे में फंसे वाहन से 7 मवेशी पकड़ाए, तस्कर मौके से भागे


अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की भालूमाड़ा पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की रात्रि को बिना नंबर के मालवाहक वाहन से 7 मवेशियों को छुड़ाया, जिन्हें बहुत ही बेरहमी से गाड़ी में ठूंसकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जप्त कर मवेशियों को काजीहाउस पसान में रखाया गया तथा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध की धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधि. म.प्र. कृषक पशु परि. अधि. 4, 6, 6(क), 9, 10, 11 एवं 66/192ए एम.व्ही एक्ट कायम किया गया है।

थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से खबर मिली थी कि भालूमाड़ा से जमुना की ओर मवेशियों को भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने गाड़ी पीछे भगाने की कोशिश की। इसी चक्कर में गाड़ी का पहिया एक गड्ढे में फंस गया। मौका पाकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला। जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें 6 भैंसा और 1 भैंस लदे मिले। इन सभी को सुरक्षित निकालकर पसान नगरपालिका के कांजी हाउस भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई गाड़ी और मवेशियों की कुल कीमत करीब 6 लाख रुपये से ज्यादा है।

पुलिस ने तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिना नंबर की गाड़ी होने की वजह से आरोपियों तक पहुंचने में थोड़ी मुश्किल हो रही है, लेकिन पुलिस की टीमें फरार चालक और गाड़ी मालिक की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

Subscribe Now