जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह लगभग सवा 10 बजे की है। जौरा से मुरैना की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक एमपी 06 पी 1655 ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिला राहगीर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला बस के नीचे टायर में फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतका की पहचान बरी पुरा निवासी कमला बघेल (40), पत्नी उत्तम बघेल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और बस के नीचे फंसे शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने मृतका के परिजन को घटना की सूचना दे दी है।
घटना के समय मृतका के साथ मौजूद उनकी साथी सुनीता ने बताया, “हम सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस आई और कमला को टक्कर मार दी। हम लोग जोर-जोर से चिल्लाते रहे, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। वह उन्हें घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार, बस को जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
मुरैना में तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचला, 30 फीट तक घसीटा, मौके पर ही हुई मौत
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के जौरा रोड बैरियर चौराहे के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला बस के टायर में फंस गई। चालक ने बस रोकने के बजाय करीब 30 फीट तक उसे घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।












