हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान सोनम दहायत (12 वर्ष) पुत्री रमेश दहायत और मानवी दहायत (9 वर्ष) पुत्री महेश दहायत, निवासी सिंहपुर दसमा मील के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चियां सुबह घर से पास की किराना दुकान से टोस्ट लेने गई थीं। सामान लेकर जब वे वापस लौट रही थीं, तभी पहाड़ीखेरा की ओर से तेज गति से आ रही कार क्रमांक एमपी 19 सीबी 6289 ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक फरार
टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन सहित नागौद की ओर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे की खबर फैलते ही गांव और स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि सोनम पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि मोनवी डंडियां प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी से तलाश
सूचना मिलते ही सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही टोल प्लाजा और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान कर ली गई है और आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सतना: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत, चालक वाहन सहित फरार
सतना)। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ीखेरा–कालिंजर (सतना) स्टेट हाईवे पर दसमा मील के पास मंगलवार सुबह हुआ, जब तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल चल रही बच्चियों को पीछे से टक्कर मार दी।







.jpg)




