जनसम्पर्क अधिकारी अनुभा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह से पहले रायसेन में आज टेनिस बॉल क्रिकेट एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेता टीम को राशि दो लाख 50 हजार रुपये एवं रजत पदक विजेता टीम को राशि दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह में लगभग लगभग आठ से दस हजार खिलाड़ी, युवाओं एवं आमजन उपस्थित रहेंगे। समारोह के व्यवस्थित और गरिमामय आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि विदिशा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव में आठों विधानसभाओं में 965 ग्राम पंचायतों, 19 नगर पालिकाओं, 48 मंडल में 100 दिवस तक आयोजित किए गए खेल महोत्सव में 80 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इसमें रस्साकसी, नीबू दौड़, म्यूजीकल चेयर रेस का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर तक ही किया गया। संसदीय क्षेत्र में प्रचलित खेल मंडीदीप में हॉकी, इछावर में खो-खो, विदिशा में फुटबॉल एवं खातेगांव में कुश्ती का स्थानीय स्तर पर आयोजन किया गया। सांसद कप के अंतर्गत विधानसभा स्तर तक आयोजित खेलों की प्रतियोगिताओं का समापन समारोह केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान की उपस्थिति में किया गया।
विधानसभा स्तर के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक विजेता टीम को राशि एक लाख 50 हजार रुपये, रजत पदक विजेता टीम को राशि एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। संसदीय क्षेत्र स्तर पर आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट, कबड्डी खेल का आयोजन चार चरणों में ग्राम पंचायत स्तर, मण्डल स्तर, विधानसभा स्तर एवं संसदीय क्षेत्र स्तर पर किया गया। आज रायसेन में आयोजित होने वाली टेनिस बॉल क्रिकेट एवं कबड्डी खेल प्रतियोगिता के फाइनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता टीम को राशि दो लाख 50 हजार रुपये एवं रजत पदक विजेता टीम को राशि दो लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
रायसेन में आज सांसद खेल महोत्सव का समापन, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह और क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा होंगे शामिल
भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह आज सोमवार को दोपहर 01.30 बजे से रायसेन स्थित खेल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रवीन्द्र जडेजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।












