BREAKING NEWS

logo

संघ प्रमुख मोहन भागवत इंदौर पहुंचे, खरगोन में ‘मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ पर देंगे संबोधन


इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत बुधवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। वे इंदौर पहुंच कर खरगोन जिले के कसरावद के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे नर्मदालय आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे यहां ‘मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपना संबोधन देंगे।

सरसंघचालक डॉ. भागवत बुधवार सुबह इंदौर पहुंचे। वे कुछ देर संघ कार्यालय सुदर्शन में विश्राम के बाद कसरावद के लिए रवाना हो गए। वे कसरावद के नर्मदालय आश्रम, लेपा पुनर्वास केन्द्र में श्री रामकृष्ण विश्व सद्भावना निकेतन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान डॉ. भागवत ‘मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपना संबोधन देंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण और सद्भाव के भाव को और अधिक मजबूत करना है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से सेवा कार्यों से जुड़े व्यक्तियों के लिए आयोजित किया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान, ग्रामीण विकास और आपदा सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

Subscribe Now