BREAKING NEWS

logo

इंदौरः टैंकर ने घर के बाहर खड़े आठ साल के बच्चे को कुचला, सिर पर पहिया चढ़ने से मौके पर मौत


इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घर के बाहर खड़े एक आठ साल को बच्चे को टैंकर ने कुचल दिया। टैंकर का पहिया बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शहर के निरंजनपुर बस्ती में सोमवार सुबह करीब 7 बजे आठ साल का बच्चा कार्तिक पुत्र बनवारी भांड अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एफआरवी मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को एमवाय अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाच टैंकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Subscribe Now