- डॉ. मोहन यादव ने वंदे मातरम् के छह छंदों का गायन लागू करना प्रधानमंत्री मोदी की अभूतपूर्व पहल बताया
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर प्रदेश में अब सभी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् के छह छंद गाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगान जन- गण-मन से पहले सभी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के छह छंदों के गायन का निर्णय लिया है। यह अत्यंत सराहनीय एवं अभूतपूर्व पहल है। इसके जरिए पूरा देश अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे वीर सेनानियों ने वंदे मातरम् गाते हुए स्वयं को देश के लिए बलिदान कर दिया। उन्हाेंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के इस निर्णय के साथ खड़ी है और वंदे मातरम् गायन के निर्णय को त्वरित रूप से प्रदेश में लागू कर रही है।
गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नए नियमों के अनुसार, सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में अब ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य होगा। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को खड़े होकर गीत का सम्मान करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समय किया जाता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि ‘वंदे मातरम्’ के पूरे छह छंद बजाए जाएंगे, ताकि गीत का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।-
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के ससम्मान गायन को मध्य प्रदेश में लागू करेगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री












