BREAKING NEWS

logo

मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्व रेड क्रॉस दिवस पर दी शुभकामनाएं




भोपाल, आज बुधवार को विश्व रेड क्राॅस दिवस है। रैडक्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसका प्रमुख उद्देश्य रोगियों, घायलों तथा युद्धकालीन बंदियों की देख-रेख करना है। रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस विशेष दिवस की शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में लिखा विश्व रेड क्रॉस दिवस की हार्दिक बधाई। संगठन के स्थापना दिवस पर उन सभी स्वयंसेवियों को नमन, जिन्होंने निःस्वार्थ समर्पण भाव से आपातकाल में मानवता की सेवा की। विषम परिस्थितियों में जरूरतमंद नागरिकों की सेवा ने विश्व को सदैव त्याग, सहयोग और समर्पण का संदेश दिया है। यह संगठन अपने लोकहितकारी पावन उद्देश्यों में सदैव सफल हो, मेरी शुभकामनाएं हैं।

Subscribe Now