logo

जबलपुर में समुदाय विशेष के युवक ने किया शिवलिंग अपवित्र, पुलिस अलर्ट


जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गढ़ा थाना अंतर्गत सिंघरा मोहल्ला में स्थित एक प्राचीन मंदिर के शिवलिंग पर समुदाय विशेष के युवक द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया है।

थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के अनुसार सोमवार रात काजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिज़वान उर्फ रिज्जू उर्फ भूरा द्वारा शिवलिंग पर पेशाब करने की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मामले में थाना गढ़ा में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 196(1)(B), 298 और 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और चिन्हित स्थानों पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। देर रात पुलिस पेट्रोलिंग जारी है। इस मामले में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, स्थानीय लोगों से बातचीत की गई और स्थिति को नियंत्रित किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और तलाश लगातार जारी है।

Subscribe Now