क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व डॉक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि बांधवगढ़ में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब ताला रेंज के बठान हाथी कैंप में विगत कई माह से रह रही बांधवी हथिनी ने एक नर हाथी बच्चे को जन्म दिया। बांधवी की उम्र लगभग 14 वर्ष की है तथा यह उसका पहला बच्चा है। जन्म के बाद हाथी मां और बच्चे का निरीक्षण रेंज अधिकारी ताला तथा वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया। हाथी मां को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब बांधवगढ़ में 15 कैंप हाथी है तथा रेस्क्यू की गई हाथी बच्ची को मिला कर अभी इनकी संख्या 16 है जो अलग अलग जगह के कैंपों में निवास करते हैं तथा समय समय पर गस्ती तथा अन्य आवश्यक कार्य करते हैं। वहीं अगर देखा जाय तो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक डॉक्टर अनुपम सहाय की मेहनत का नतीजा है। जब से डॉक्टर सहाय स्वयं फील्ड में भ्रमण कर रहे हैं तब से स्थितियों में काफ़ी सुधार परिलाक्षित हो रहा है, यदि ऐसे ही निगरानी रहेगी तो वह दिन दूर नहीं ज़ब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अपनी गिरती हुई साख को सहेजने में सफल होगा।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बांधवी हथिनी ने एक नर हाथी बच्चे को दिया जन्म

। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी का परिवार बढ़ गया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक नया मेहमान आया है। गुरुवार देर रात 12 बजे मादा बांधवी हथिनी ने एक नर हाथी को जन्म दिया है। अब यहां हाथियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। खबर सुनते ही अधिकारी बठान हाथी कैंप की पहुंचे। डाॅक्टराें की टीम ने तत्काल पहुंच कर मां और बच्चे का स्वास्थ्य परिक्षण किया जिसमें दाेनाें स्वस्थ पाए गए।