BREAKING NEWS

logo

छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर भाजपा आगे, कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने बनाई बढ़त





रायपुर,। छत्तीसगढ़ राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों के लिए चल रही मतगणना में अब तक के रुझानों में भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है। कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे हैं।


छत्तीसगढ़ में अब तक हुई मतगणना में कोरबा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना चरणदास महंत भाजपा की सरोज पांडेय से 8800 वोट से आगे हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। इस तरह कांग्रेस के तीन पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा और डॉ. शिवकुमार डहरिया भाजपा प्रत्याशियों से लगातार पीछे चल रहे हैं। रायपुर से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल 26552 वोट से आगे चल रहे है। राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे 32245 वोट से भूपेश बघेल को पीछे छोड़ दिया है।



दुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय बघेल ढाई लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही भिलाई में उनके घर पर जश्न का माहौल है। बिलासपुर लोकसभा सीट पर चौथे राउंड में भाजपा उम्मीदवार को तोखन साहू 137332 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव को 113927 वोट मिले। बस्तर में दसवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के महेश कश्यप को 256101 वोट और कांग्रेस के कवासी लखमा 232670 वोट मिले। कश्यप यहां पर 23431 वोट से आगे चल रहे हैं।

कांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग 14825 मतों से आगे चल रहे हैं। महासमुंद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रूपकुमारी चौधरी 50423 मतों से आगे हैं। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा के महेश कश्यप 18281 वोटों से आगे चल रहे हैं। रायगढ़ सीट पर 9 राउंड में भाजपा उम्मीदवार राधेश्याम राठिया कांग्रेस की उम्मीदवार डॉ. मेनका देवी से करीब 1 लाख 42 हजार वोटों से आगे निकल गए है। सरगुजा लोकसभा में 24 राउंड में वोटों की गिनती होनी है।

अब तक की गिनती में भाजपा उम्मीदवार चिंतामणि महाराज को निर्णायक बढ़त मिली है। वह 73345 वोट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि सिंह पीछे चल रही हैं। जांजगीर में मुख्य मुकाबला भाजपा से कमलेश जांगड़े और कांग्रेस से शिवकुमार डहरिया के बीच है। भाजपा की कमलेश जांगड़े को अब तक 4 लाख 95 हजार वोट मिल गए हैं। पूर्व मंत्री डहरिया को 3 लाख 59 हजार वोट मिले हैं। डहरिया अब भी करीब 50 हजार वोट से पीछे हैं।

Subscribe Now