logo

भुगतान लंबित होने पर प्रधान संगठन नाराज


नैनीताल। जिला प्रधान संगठन ने ग्राम पंचायत खातों को शीघ्र अद्यतन कर भुगतान प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है। संगठन ने मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों और निर्माण सामग्री के लंबित भुगतानों पर भी चिंता जताई है।

जिला अध्यक्ष गोपाल अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक में पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में कहा गया कि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के बावजूद विकास कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

संगठन ने यह भी बताया कि जिले के अधिकांश पंचायत भवन जर्जर हालत में हैं और उनकी मरम्मत जरूरी है। इसके लिए जिला योजना के तहत प्रत्येक पंचायत भवन को 6 लाख रुपये स्वीकृत करने की मांग की गई, ताकि पंचायतों में बैठक और सामाजिक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से हो सके।

बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe Now