जांच के दौरान पुलिस ने ह्यूमपाइप इंद्रानगर के रहने वाले गुर्जर भुइयां, गौरव भुइयां उर्फ चोटी भुइयां, घोल्टू भुइयां, सोनू भुइयां और गणेश भुइयां को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
शनिवार को डीएसपी भोला प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपित पुराने अपराधी हैं और इनके खिलाफ चोरी, लूट, गृहभेदन तथा गाड़ियों के तार काटने जैसे कई मामले पहले से दर्ज हैं। डीएसपी ने बताया कि सभी आरोपित पूर्व में जेल जा चुके हैं और दो-तीन माह पहले ही छूटने के बाद फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि गिरोह सुनसान जगहों और बंद प्रतिष्ठानों को निशाना बनाता था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पूर्वी सिंहभूम। शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में लगातार हुई दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने ह्यूमपाइप इलाके में तीन दिनों के भीतर एक गैरेज और एक फर्नीचर दुकान को निशाना बनाया था। दोनों मामलों में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की।













