प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोकमारा गांव निवासी दीपक पैड़ा अपनी बाइक के साथ निशि होटल के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बहारागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी शंकर कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
दीपक पैड़ा अपने पीछे पत्नी और छह वर्षीय मासूम बच्चे को छोड़ गए हैं। गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।--
बहारागोड़ा में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहारागोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में 31 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।












