घासीराम महतो के निधन के बाद पुलिस केंद्र चाईबासा में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंतिम सलामी के अवसर पर परिचारी प्रवर मंशु गोप, परिवहन शाखा प्रभारी सुनील किस्पोट्टा, उपस्कर शाखा प्रभारी प्रतीक कुमार और सूबेदार बाबूलाल टुडू उपस्थित रहे। इसके अलावा मेंस एसोसिएशन के मंत्री तारा चांद महतो, उपाध्यक्ष किशुन मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मांझी, अनुप लाकड़ा, मो. हजरत अंसारी और जगन्नाथ तिरिया ने भी दिवंगत पुलिसकर्मी को अंतिम सलामी दी।
पुलिस एसोसिएशन की ओर से संतोष कुमार राय, केशव मेहता और कमलेश कुमार सहित सभी शाखाओं के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुलिसकर्मी के प्रति सम्मान व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घासीराम महतो को एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित पुलिसकर्मी के रूप में याद किया और उनके असामयिक निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
पुलिसकर्मी घासीराम महतो का हृदय गति रुकने से निधन, पुलिस विभाग में शोक
पश्चिमी सिंहभूम। पुलिसकर्मी घासीराम महतो का शनिवार को हृदय गति रुकने से सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई।












