BREAKING NEWS

logo

लापता नेहा का पता बताने वाले को रांची पुलिस देगी 21 हजार रुपये का इनाम


रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से 4 फरवरी को लापता हुई 11 वर्षीय नेहा टोप्पो की जानकारी देने वाले को पुलिस ने 21 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। रांची पुलिस ने सोमवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, लापता बच्ची मूल रूप से गोड्डा जिले की रहने वाली है, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिजनों के साथ डोरंडा में रह रही थी। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को नेहा टोप्पो के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Subscribe Now