BREAKING NEWS

logo

झारखंड के डाल्टनगंज में पारा पहुंचा 44 डिग्री के पास, 22 अप्रैल तक लू का अलर्ट


रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू की स्थिति बन गई है।

सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां लोग तेज गर्मी और लू की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा बोकारो थर्मल में पारा 43.1 डिग्री तक पहुंच गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान तेजी से बढ़ा है। सरायकेला, चाईबासा और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, 21 और 22 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं लू का असर देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान लोहरदगा में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से आसमान साफ रहा, जिससे कड़ी धूप और गर्मी का असर अधिक महसूस किया गया।

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम तामपान 26.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 43.9 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 43.1डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Subscribe Now