पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तिलैपी, कुम्मराम, लमजोरी तथा भागाविला गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में शराब बरामद की और चार लोगों को गिरफ्तार किया।
यह अभियान उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय सिन्हा के नेतृत्व में चलाया गया।
छापेमारी के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों से 11.05 लीटर बीयर, 9.375 लीटर विदेशी शराब और 5 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। अधिकारियों ने मौके पर अवैध शराब निर्माण और बिक्री से जुड़े कई साक्ष्य भी एकत्र किए।
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासन का कहना है कि उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अवैध शराब कारोबार मामले में छापेमारी, चार लोग गिरफ्तार
May 9 2026 9:25AM
1 मिनट का रीड
206263
27











