logo

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत


पूर्वी सिंहभूम। सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नंदूप गांव में मंगलवार की सुबह 65 वर्षीय सिदयू सोय की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिदयू सोय रोजाना की तरह सुबह करीब पांच बजे घर से शौच के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें रेलवे ट्रैक पार करना था। जैसे ही वे पटरी पार करने लगे, तभी तेज गति से आ रही ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने का कोई मौका नहीं मिला और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए तत्काल सुंदरनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Subscribe Now