logo

पेड़ से लटकता मिला युवक-युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस


रांची। पुलिस ने सोमवार को रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के माझी टोला स्थित पगला बाबा मैदान के पेड़ में फंदे से लटकता युवक-युवती का शव बरामद किया है। मृत युवती का नाम आरती कुमारी( 17) और युवक की पहचान अर्जुन पाहन (25) के रूप में हुई है। युवती बुंडू के निउरी गांव की रहने वाली थी। युवती की शादी तय हो चुकी थी। युवती को लड़का पक्ष देखने आने वाला था। अर्जुन युवती का जीजा है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह पेड़ पर युवक-युवती का शव लटकता देखा। इसके बाद मामले की जानकारी बुंडू थाने की पुलिस को दी। सूचना पाकर बुंडू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में बुंडू थाना प्रभारी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृत युवक-युवती जीजा -साली थे।

Subscribe Now