logo

रांची में चोरी के तीन आरोपित गिरफ्तार,जेवरात और मोबाइल बरामद


रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुन्ना जयसवाल, उमंग साहू और सुजल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक झुमका सेट, दो कान के जोड़े और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी सोने के जेवरात मुन्ना जयसवाल के पास से बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, मुन्ना जयसवाल और एक नाबालिग के खिलाफ पहले से ही चुटिया थाना में मामले दर्ज हैं, जिससे उनके आपराधिक इतिहास का भी पता चलता है।

लालपुर थाना में 25 मार्च को अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का पर्दाफाश किया और तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।-

Subscribe Now