BREAKING NEWS

logo

फतेहाबाद में धर्मशाला रोड पर डाली गई पाइपलाइन की जांच के लिए पहुंची विजिलेंस विभाग टीम


फतेहाबाद। शहर के धर्मशाला रोड पर करीब 5 साल पहले डाली गई बरसाती पानी की पाइपलाइन की जांच के लिए सोमवार को विजिलेंस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम में विजिलेंस विभाग के एसडीओ ध्रुव कुमार, एएसआई कुलदीप कुमार, फतेहाबाद विजिलेंस विभाग और पब्लिक विभाग के एसडीओ आंचल जैन शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से बातचीत की और उनकी शिकायतों को सुना। दुकानदारों का आरोप है कि बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन डाली जानी थी, लेकिन विभाग ने लापरवाही बरतते हुए सीवर लाइन डाल दी, जिससे जलभराव की समस्या बनी हुई है। दुकानदारों ने कहा कि बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है और कई बार हालात खतरनाक हो जाते हैं। इसी समस्या के चलते कुछ समय पहले सड़क पर जलभराव के दौरान एक युवक की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ही विजिलेंस विभाग की टीम को जांच के लिए पहुंची। दुकानदारों ने मांग की कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाए और सही तरीके से बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की जान-माल की हानि न हो।

Subscribe Now