कृषि विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को हुई बारिश किसानों व फसलों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस बारिश से फसलों में आई छोटी-मोटी बीमारी धुल जाएगी। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से तापमान 22 डिग्री के आसपास पहुंच रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे फसलों में बीमारी की संभावना बन गई थी। किसान बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और लोगों को भी ठंड के मौसम में दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा था। शुक्रवार को अल सुबह तेज हवाएं बहने लगीं, बाद में बारिश शुरू हो गई। पूरा दिन तेज बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही। बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है, क्योंकि गेहूं व सरसो फसल के लिए इस समय बारिश बहुत जरूरी थी। गांव पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डा. राजेश ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को पूरा दिन बारिश की संभावना है। यह बारिश फसलों क लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। किसानों को चाहिए कि वो फसलों का निरीक्षण करते रहें।
जींद : बारिश ने किसानों के चेहरे खिले,गेहूं की फसल के लिए लाभकारी
जींद। तीन दिन तेज धूप निकलने के बाद जींद तथा आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार अल सुबह बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं। शुक्रवार को पूरा दिन रूक-रूक कर तेज बारिश होती रही। इस बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर रोनक ला दी है, वहीं मौसम भी सुहावना बना दिया है। अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिर कर 15 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिर कर तीन डिग्री रहा। हवा की गति 19 किलोमीटर प्रति घंटा रही, वहीं मौसम में आद्रता 99 प्रतिशत बनी रही।












