logo

पानीपत में लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती


-विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक ने दो कारोबारियों से मांगे करोड़ों रुपये

पानीपत। लारेंस बिश्नोई गैंग अब पानीपत में सक्रिय होने लगा है। विदेश में बैठे गैंग के गुर्गों ने औद्योगिक नगरी के कारोबारियों से फिरौती मांगनी शुरू कर दी है। ताजा मामलों में गैंगस्टर रणदीप मलिक ने लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दो कारोबारियों को व्हाट्सएप कॉल कर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी और पैसे न देने पर गोलियों से भूनने की धमकी दी।पुलिस के अनुसार, पहले मामले में इसराना के सुक्रमपाल को 24 मार्च को व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद की पहचान विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक के रूप में दी और अपना संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया। गैंगस्टर ने सुक्रमपाल से सीधे 10 करोड़ रुपए की फिराैती मांगी। इसी तरह, इसी तरह 25 मार्च को इसराना के ही हरेन्द्र को भी दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई। दोनों पीड़ितों ने डीएसपी आत्माराम को सूचना दी। डीएसपी को दी शिकायत में हरेन्द्र ने बताया कि उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए गैंगस्टर रणदीप मलिक ने अपने आप को लारेंस बिश्नोई गैंग का बताते हुए दो करोड़ रुपए की मांग की । कॉल कटने के बाद बदमाश ने व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर धमकी भी दी है कि अगर पैसा नहीं दिया तो उसे गोलियों से भून दिया जाएगा।दोनों पीड़ितों ने डीएसपी आत्माराम को सूचना दी। डीएसपी आत्माराम ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने पीड़ितों के घर जाकर मामले की जांच की है। और सबूत इकठ्ठा कर जांच सीआईए को सौंप दी है। साथ ही उस क्षेत्र में पुलिस गस्त बढ़ा दी गई है।

Subscribe Now