मृतका के पिता कुलदीप ने बताया कि उनकी पत्नी का बीमारी के कारण स्वर्गवास हो चुका है। एक साल पूर्व उन्होंने अपनी छोटी बेटी की शादी की थी। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी आस्था ने बारहवीं कक्षा पास करने के बाद आगे पढ़ाई जारी रखने की इच्छा जताई थी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसे कॉलेज में दाखिला नहीं दिलाया जा सका।
इसी बात को लेकर दो फरवरी की सुबह उसके व बेटी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह गांव परढाना स्थित फैक्ट्री में ड्यूटी पर चले गए थे। शाम के समय एक पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि तुम्हारी लड़की ने घर में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मतलौडा थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पानीपत: पढ़ाई जारी नहीं रख पाने पर छात्रा ने की आत्महत्या
पानीपत। पानीपत के गांव नौल्था में सोमवार की शाम 20 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा के अलावा घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार युवती के पिता कुलदीप मतलौड़ा के रहने वाले हैं। वह एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत हैं। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।












