BREAKING NEWS

logo

संविधान बचाओ अभियान से चर्चा में आए बौद्ध पहुंचे राज्यसभा


चंडीगढ़। कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा से राज्यसभा पहुंचे कर्मवीर सिंह बौद्ध अनुसूचित जाति से हैं। कर्मवीर अंबाला जिला के रहने वाले हैं। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुलाना से टिकट के दावेदार थे। हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब पांच साल पहले अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए कर्मवीर की पत्नी श्रम विभाग में सहायक के पद पर हैं।

राहुल गांधी के संविधान बचाओ अभियान में बौद्ध ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया, जिसका उन्हें यह इनाम मिला। जब उन्हें टिकट की घोषणा हुई तो कांग्रेस के तमाम विधायक हैरान रह गए, क्योंकि उनके लिए यह चेहरा अनजान था। हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद उपजे आंदोलन की बागडोर काफी हद तक कर्मवीर बौद्ध ने संभाली थी। हरियाणा के एक आईएएस अधिकारी की उन्हें टिकट दिलाने में अहम भूमिका रही है।

Subscribe Now