किसी तरह हिम्मत जुटा कर बेटी ने आप बीती मां को बताई। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर इसराना थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता शुरू से ही शराब का आदी था। वह घर पर कभी पिता जैसा व्यवहार नहीं करता था। वह अपनी तीनों बेटियों को पराया समझता था और उनके सामने ही अपनी पत्नी को गंदी-गंदी गालियां देता और मारपीट करता था। पिता की हरकतों से तंग आकर करीब आठ साल पहले मां अपनी तीनों बेटियों को लेकर इसराना के एक गांव स्थित अपने मायके में आकर रहने लगी थी।
मां मेहनत-मजदूरी करके अपनी बेटियों का पालन-पोषण कर रही थी और उन्हें पढ़ा-लिखा रही थी। पीड़िता ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता वहां भी पहुंच गया और उनके साथ रहने लगा, वहां भी उसका व्यवहार नहीं बदला। वह नशे में धुत होकर आता और अपनी पत्नी व बेटियों को बेरहमी से पीटता था। बेटी ने आरोप लगाया कि वह घर में उसे अकेला देखकर अश्लील हरकतें करने लगा और अपनी पैंट उतारकर उसे पास बुलाता था और मना करने पर उसे बुरी तरह पीटता था। इसी खौफ का फायदा उठाकर आरोपी पिछले एक साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। आज सुबह पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर बलात्कार ओर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
पानीपत: एक साल तक बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा पिता,मामला दर्ज
पानीपत। पानीपत के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक पिता अपनी ही बेटी काे हवस का शिकार बनाता रहा। मामले का ख़ुलासा होने के बाद पुलिस ने पिता के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला इसराना थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक पिता ने न केवल अपनी पत्नी और तीन बेटियों का जीवन नर्क बना दिया, बल्कि एक साल से अपनी बड़ी बेटी के साथ अपनी हवस पूरी करता रहा। पिता ने बेटी को इस बारे में किसी को भी बताने पर जिंदा जलाने की धमकी दी।







18.jpg)




