BREAKING NEWS

logo

सिरसा: सडक़ हादसे में महिला की मौत, दो घायल


सिरसा,। सिरसा जिले के गांव नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के चोपटा के सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।

राजस्थान के नोहर निवासी मांगेराम शनिवार को अपनी बहन थापा देवी व चाची गोमती देवी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव हरिपुरा में धाेक लगाने जा रहे थे। नाथूसरी चोपटा से निकलते ही एक ट्रक से मोटसाइकिल टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोमती देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि मांगेराम व थापा देवी का उपचार किया जा रहा है। चोपटा थाना के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि भट्टू राेड पर सडक़ हादसे की सूचना मिली, जिस पर वे मौके पर पहुंची। दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Subscribe Now