जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि मंगलवार को गांव शामदो, लिजवाना खुर्द, निडाना, मखंड, सिंगवाल, भिड़ताना, पाजू खूर्द व अलेवा में अभियान चलाया गया। उन्होने बताया की जींद जिले में विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जल संरक्षण के साथ-साथ पेयजल बिल रिकवरी का अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अलेवा खंड के खंड समन्वयक इ्र्रश्वर सिंह के नेतृत्व गांव शामदो व चुहड़पुर, जुलाना खंड समन्वयक सोमलता सैनी के नेतृत्व में लिजवाना खुर्द, खंड समन्वयक दिनेश मलिक के नेतृत्व में निढाणा व झांज कला, खंड समन्वयक कुशल शर्मा के नेतृत्व में मखंड, खंड समन्वयक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिंगवाल व अंबरसर, खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल के नेतृत्व में बरताना व खंड समन्वयक बलवान के नेतृत्व में पाजू खूर्द में पेयजल रिकवरी अभियान शुरू किया गया है।
जींद : 182 उपभोक्ताओं ने भरा 185290 पेयजल बिल, 65 को नोटिस
जींद । जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा संयुक्त रूप से जिले के 25 गांव में शुरू किए जल संरक्षण व पेयजल रिकवरी अभियान के तहत 6310 घरों का सर्वे करके 185290 रुपये की पेयजल बिल रिकवरी की। जबकि इस दौरान 65 उपभोकताओं को नोटिस दिए गए हैं और 16 अस्वच्छ कनैक्शन व दर्जनों लीकेज ठीक की गई।
इस अभियान के तहत विभाग की संयुक्त टीमें घर-घर जाकर पेयजल के बिल वितरित कर रही है। इस दौरान टीम ने जिले में 6310 घरों का सर्वे करके 185290 रुपये की पेयजल बिल रिकवरी की हैं। टीम द्वारा अवैध कनैक्शन काटने, अस्वच्छ कनैक्शन ठीक करवाने, लिकेज ठीक करवाने के साथ-साथ स्कूल कार्यक्रम, ग्राम सभा, ग्र्रुप मिटिंग व नोटिस देने का अभियान चलाया जा रहा है।











