गांव जैजैवंती निवासी सुंदर आर्मी से रिटायर्ड है। मंगलवार रात को शराब के नशे में अपने लाइसेंसी असलहा के साथ अपनी ससुराल गांव मालवी निवासी सुरेश के घर पहुंच गया। जहां पर उसकी ससुरालीजनों से कहासुनी हो गई। सुंदर के नशे में होने तथा उसके तेवरों को देखते हुए ससुरालीजनों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। देर रात को सुंदर दीवार फांद कर मकान में घुस गया और अपने ससुर सुरेश के माथे पर लोडिड पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दी।
सुरेश द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और सुंदर को असलहा समेत काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के असलहा तथा छह जिंदा कारतूस को कब्जे में ले लिया।
जुलाना थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर सुंदर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। बुधवार को जानकारी देते हुए जुलाना थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि आरोपित रिटायर्ड फौजी है और उसने अपने लाइसेंसी असलहा से अपने ससुर को मारने की धमकी दी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद : दामाद ने ससुर काे दी गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज
जींद। जुलाना खंड के गांव मालवी में मंगलवार रात शराब के नशे में दामाद दीवार फांद कर घर में घुस गया और ससुर के माथे पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी। जुलाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, धमकी देने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित आर्मी से रिटायर्ड है और शराब के नशे में धुत्त था। ग्रामीणों ने आरोपित दामाद को असलहा सहित काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।












