पानीपत। पानीपत के गांव काबड़ी में बीती रात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के समय पीड़ित परिवार घर में ही सो रहा था, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित नरेश कुमार ने बताया कि बीती वह अपने परिवार के साथ घर में वह अपनी पत्नी रेखा और बेटी ज्योति के साथ सो रहे थे, जबकि उनका बड़ा बेटा अंकित कमरे के बाहर सो रहा था।
आधी रात के बाद जब नरेश और उनकी बेटी ज्योति की आंख खुली, तब तक घर का सारा सामान बिल्कुल ठीक ठाक था, लेकिन सुबह जब उनकी पत्नी रेखा उठी, तो घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने बड़ी ही सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के अनुसार चोरों ने सबसे पहले उस बिस्तर के नीचे से चाबियां निकालीं, जिस पर उसकी पत्नी सो रही थी। उन चाबियों से दूसरे कमरे का ताला खोला गया। इसके बाद अलमारी के लॉकर की चाबी ढूंढकर उसे खोला और फिर संदूक के ताले खोलकर अंदर रखी स्टील की बाल्टी तक पहुंच गए।
बाल्टी के अंदर रखे कान की बाली, सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, रानी हार, चांदी का सिक्का, चांदी का मंगलसूत्र और चांदी के 8 कड़े चोरी कर लिए गए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने जेवरात निकालने के बाद उनके खाली पर्स और डिब्बियां वहीं छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित नरेश ने बताया कि चोर जेवरात के साथ कुछ अन्य कागजात भी ले गए हैं। थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी विनोद ने बताया कि नरेश की शिकायत पर गुरुवार सुबह अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पानीपत: परिवार की मौजूदगी में लाखों के आभूषण चोरी
May 14 2026 7:33AM
2 मिनट का रीड
125924
13











