BREAKING NEWS

logo

जींद : सरकार और प्रशासन पीडि़त परिवारों के साथ : मोहनलाल बडोली


जींद। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली बुधवार को सफीदों पहुंचे और गत दिनों दुखद आगजनी की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्हाेंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने सिंघपुरा गांव जा कर मृतक राजबाला व पिंकी के शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद सफीदों की पूजा, सरीता, ऊषा समेत सभी मृतकों के परिजनों से मिल कर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्राथर्ना करते हुए उन्हाेंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन पीडि़त परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है ताकि प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके। सरकार पीडि़त परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हाेंने प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं कि घटना से प्रभावित लोगों की हर तरह से मदद की जाए।

इस अवसर पर हरियाणा गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग, हरियाणा सहकारिता बैंक के चेयरमैन अमरपाल राणा, विजयपाल एडवोकेट, राजबीर रोहिल्ला, कविता शर्मा, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया, गीता बिटानी समेत पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने मृतकों के परिजनों से मिल कर ढांढस बंधाया।

Subscribe Now