सेल प्रभारी राजेश कुमार ने मंगलवार काे बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर बाड़ी माजरा पुल क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। वाहन के दस्तावेज मांगने पर आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
सत्यापन के दौरान मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। पूछताछ में उसकी पहचान सेक्टर-17 हुड्डा निवासी रोनी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाइक 21 फरवरी को सेक्टर-17 हुड्डा क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ कर अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यमुनानगर:नाकाबंदी में चोरी की बाइक सहित युवक काबू, अदालत ने भेजा जेल
यमुनानगर। यमुनानगर में एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।











