BREAKING NEWS

logo

फतेहाबाद शहर की बाहरी कॉलोनियों में सीवरेज पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ, 24 करोड़ होंगे खर्च


फतेहाबाद। शहर की बाहरी कॉलोनियों में सीवरेज पाइपलाइन परियोजना का गुरूवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। पूर्व विधायक दुड़ाराम ने नारियल फोडक़र इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की। इस परियोजना को क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह योजना हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, आजाद नगर, कीर्ति कॉलोनी और हरनाम सिंह कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के हजारों परिवारों को स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और आधुनिक शहरी व्यवस्था से जोड़ेगी। 

लंबे समय से सीवरेज व्यवस्था की मांग कर रहे नागरिकों को इस परियोजना से बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार राज्य के ढांचागत सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।

Subscribe Now