BREAKING NEWS

logo

फतेहाबाद : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला, महिला पुलिस ने आरोपी को किया काबू


फतेहाबाद। एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जिले के गांव दिवाना निवासी विकास के रूप में हुई है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा ने गुरूवार को बताया कि पीडि़ता ने महिला थाना में दी अपनी शिकायत में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी जान-पहचान आरोपी विकास के साथ हुई थी। आरोपी ने उसे पसंद करने और शादी करने का वादा किया।


 शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का झूठा वादा कर पीडि़ता का शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीडि़ता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया व आरोपी ने पीडिता को धमकी दी। पीडि़ता की शिकायत और महिला अधिवक्ता की काउंसलिंग के बाद महिला थाना फतेहाबाद में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ के अनुसार मामले की जांच जारी है।

Subscribe Now