घर में उसकी मां थी, वह किसी काम से छत पर गई थी।
इसी दौरान गगन ने घर में ही एक कमरे में लगे पंखे के हुक में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी मां छत से नीचे आई तो उसने गगन को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे नीचे उतार कर रेवाड़ी के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कसोला थाना एसएचओ सतीश कुमार ने कहा कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव बैरियावास में बुधवार शाम को 11वीं के छात्र ने अपने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। गगन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। पुलिस के अनुसार गांव बैरियावास के रहने वाले रामपाल का करीब 17 वर्षीय बेटा गगन 11वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था।













