BREAKING NEWS

logo

जींद : दो पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार


जींद। अलग-अलग स्थानों से जिला पुलिस ने दो युवकों को काबू कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। संबंधित थाना पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि असलहा धारक किस वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। इसके अलावा असलहा कहां से लाया गया, इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि गांव शाहपुर बस अड्डे के निकट एक युवक अवैध असलहा के साथ खड़ा हुआ है, जो कहीं जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव शाहपुर निवासी आशीष के रूप में हुई। वहीं सीआईए स्टाफ सफीदों ने गांव साहनपुर निवासी विजय को काबू कर उसके कब्जे से एक पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। गुरूवार को जानकारी देते हुए सदर थाना सफीदों के जाच अधिकारी संदीप ने बताया कि आरोपित असलहा कहां से लेकर आए हैं, अवैध असलहा रखने का उद्देश्य क्या था, इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

Subscribe Now