BREAKING NEWS

logo

नूंह पुलिस ने वांछित आरोपी को पकड़कर राजस्थान पुलिस को सौंपा


नूंह। जिला पुलिस ने राजस्थान भरतपुर पुलिस के एक वांछित अपराधी को पकड़कर राजस्थान पुलिस के हवाले किया है ।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पिनगवां पुलिस ने राजस्थान पुलिस के लंबे समय से वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साकिर निवासी रनियाला पटाकपुर थाना पिनंगवा जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी साकिर वर्ष 2018 उद्योग नगर थाना जिला भरतपुर राजस्थान में दर्ज एक मामलें में फरार घोषित था। पिनगवां पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से आरोपी को सोमवार शाम काबू किया गया । काबू करने के बाद आरोपी को तत्काल डीएसटी स्टाफ, जिला भरतपुर राजस्थान के हवाले कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने इस सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस लगातार अंतरराज्यीय अपराधियों पर नजर रखे हुए है और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Subscribe Now