उन्होंने बताया कि इसके अलावा कैथल के भाई की बावली के जीर्णोद्धार पर चार करोड़ 46 लाख 46 हजार, जींद के किला जफरगढ़ के जीर्णोद्धार पर पांच करोड़ 52 लाख 72 हजार व सफीदों किला पर छह करोड़ 78 लाख 35 हजार, भिवानी के तोशाम किला के पर पांच करोड़ 43 लाख छह हजार, गुरुग्राम के सोहना में लाल गुंबद पर छह करोड़ 77 लाख 66 हजार, बादशाहपुर बावली में चार करोड़ 25 लाख 58 हजार, फरीदाबाद के रानी की छतरी के जीर्णोद्धार पर एक करोड़ 32 लाख 53 हजार, नूंह के डेहरा मंदिर के जीर्णोद्धार पर पांच करोड़ 32 लाख 30 हजार व तावड़ू के गुंबद परिसर के जीर्णोद्धार पर एक करोड़ 50 लाख, फरुखनगर के शीशमहल के जीर्णोद्धार पर चार करोड़ 54 लाख 30 हजार, पलवल के मानपुर स्थित ऐतिहासिक केसुरिया खेड़ा के जीर्णोद्धार पर दो करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर खर्च होंगे 47 करोड़

नारनौल। हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने सेवा पर्व के तहत गुरुवार को नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया। इनमें नौ स्मारक जिला महेंद्रगढ़ के हैं। मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संजोने पर लगभग 47 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनमें राज्य सुरक्षित स्मारक मिर्जा अली जान की बावड़ी, फोर्ट इस्लामपुर, छत्ता राय बालमुकुंद दास, चोर गुंबद, शोभा सरोवर, त्रिपोलिया गेटवे, पीर तुर्कमान, बावड़ी पॉलिटेक्निक व राज्य सुरक्षित स्मारक मुकुंदपुरा बावड़ी शामिल है।