BREAKING NEWS

logo

संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से की मुलाकात


मुलाकात में रखी समस्याएं, मंत्री पर धोखे का आरोप, प्रदर्शन का ऐलान

हिसार। निर्माण मजदूर की समस्याओं को लेकर संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा ने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात की। मोर्चा ने मंत्री को मजदूरों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।
मोर्चा नेताओं का कहना था कि निर्माण मजदूर का पोर्टल लगभग 9 महीने से बंद है। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा ने 17 ओर 18 जनवरी को उपायुक्त कार्यालय पर दो दिवसीय पड़ाव लगाया था। इसके दबाव में कैबिनेट मंत्री ने 24 जनवरी को यूनियन के पदाधिकारी से बातचीत करके पोर्टल को जल्द से जल्द खुलवाने की बातचीत कहीं परंतु एक महीना बीत जाने के बाद भी पोर्टल नहीं खुला है। मिलने गए मजदूर नेताओं के अनुसार मंत्री ने उन्हें कहा है कि उन्होंने आपका कागज भेज दिया है जबकि

उन्हें मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री से बातचीत करके मजदूरों की समस्याओं से अवगत करवाकर

मजदूरों के पोर्टल को खुलवाना था। लगता है कि रणबीर गंगवा का निर्माण मजदूर की ओर कोई

ध्यान नहीं है और उन्होंने जो 24 जनवरी को बातचीत करके मीटिंग में आश्वासन दिया था,

वह सरासर मजदूरों के साथ धोखा है। ऐसे में निर्माण मजदूर संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा

के बैनर तले 28 फरवरी को हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज के आवास अंबाला कैंट पर प्रदर्शन

करेंगे ताकि निर्माण मजदूर का पोर्टल खोला जा सके।

वक्ताओं ने बताया कि निर्माण मजदूरों के बच्चों

की छात्रवृत्ति भरने की 31 मार्च अंतिम तिथि है और जिन मजदूरों ने अपने लड़की की शादी

कर दी वह कन्यादान के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैंं इस बीच किसी निर्माण मजदूर की

मौत हो गई या किसी मजदूर के बच्चा हो गया तो मातृत्व लाभ और पितृतव लाभ के फॉर्म भी

वह नहीं भर सकतां यह सरासर निर्माण मजदूरों के साथ धोखा है जिसे संयुक्त निर्माण मजदूर

मोर्चा हरियाणा कतई बर्दाश्त नहीं करेगां

मंत्री ने मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में भवन निर्माण

कामगार यूनियन हरियाणा सीटू से राज्य प्रधान मनोज सोनी, लीलू राम जांगड़ा, हिसार तहसील

सचिव राकेश गंगवा, वीरेंद्र दुर्जनपुर, सुरेश शास्त्री नगर, फूल सिंह चंद्रलोक कॉलोनी,

रामकुमार, इंटक से धर्मबीर सिंह लोहान, कृष्ण कुमार नैन, जोरा सिंह पाबड़ा, नरेश कुमार

भुक्कल, केसर गहलोत, धर्मबीर कुलेरी, अशोक कुमार, अनूप सारंगपुर, नरेंद्र बांडाहेड़ी

आदि शामिल रहे।

Subscribe Now