logo

गुरुग्राम पुलिस ने 80 बुलेट पटाखा बाइक चालकों के काटे चालान


-एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक की गई यह कार्रवाई

गुरुग्राम। बुलेट पटाखा बाइक चलाकर सडक़ों पर आतंक का माहौल पैदा करने वाले 80 बुलेट पटाखा बाइकर्स पुलिस के हत्थे चढ़े। एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक पुलिस ने इन बाइकर्स के आठ लाख रुपये के चालान काटे। साथ ही भविष्य में बुलेट बाइक पर पटाखा साइलेंसर ना लगवाने की हिदायत दी गई।

गुरुग्राम यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक बुलेट पटाखा बाइक/साइलेंसर नॉन फंक्शनल का प्रयोग करके यातायात नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया। यातायात पुलिस द्वारा इनके लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत इस अभियान में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा एक महीने तक बुलेट पटाखा बाइक के करीब आठ लाख रुपये के 80 चालान किए गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को कहा कि गुरुग्राम पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सडक़ों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सडक़ हादसो को रोकना है। 

कुछ दुपहिया चालक अपनी मोटरसाइकिल्स में प्रेशर हॉर्न या पटाखा का इस्तेमाल करके अन्य लोगों को परेशान भी करते है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, गलत/विपरीत दिशा में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा ना करें, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करे, रेड लाईट होने पर अपना वाहन स्टॉप लाइन से पहले रोकें। यातायात पुलिस की ओर से आमजन से भी अपील की गई है कि बाइक्स में पटाखा या प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल ना करें।

Subscribe Now