BREAKING NEWS

logo

प्रोपर्टी सौदे में लाखों की धोखाधड़ी, फतेहाबाद पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार


फतेहाबाद,। प्रोपर्टी सौदे में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रेमचंद पुत्र वेदप्रकाश तथा उसकी पत्नी कमलेश देवी निवासी अग्रवाल कॉलोनी, फतेहाबाद के रूप में हुई है। शनिवार को थाना शहर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि इस बारे में अशोक कुमार पुत्र मुलचंद श्योराण निवासी डीसी कॉलोनी, फतेहाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

 शिकायत में कहा गया था कि उसने 5 मरला 4 सरसाई के एक मकान का सौदा कमलेश देवी पत्नी प्रेमचंद निवासी अग्रवाल कॉलोनी, फतेहाबाद के साथ 14 मई 2025 को किया था। यह सौदा 69 लाख 51 हजार रुपये में किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से, 2 लाख रुपये नकद तथा एक लाख 75 हजार रुपये अतिरिक्त नकद अदा किए थे। रजिस्ट्री की तिथि 25 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। आरोप है कि इकरारनामे में मकान को पूर्णत: भारमुक्त दर्शाया गया, जबकि उक्त मकान पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 17 लाख रुपये का ऋण बकाया था।

 शिकायतकर्ता ने बताया कि निर्धारित तिथि को जब वह रजिस्ट्री करवाने हेतु तहसील कार्यालय में पहुंचा तो वहां आरोपी उपस्थित नहीं हुए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कथित रूप से धोखाधड़ी की नियत से राशि प्राप्त की और बाद में रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया। शिकायत एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर फतेहाबाद में 21 अक्टूबर 2025 को केस दर्ज किया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी दम्पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Subscribe Now