उन्होंने गांव को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कार्यकाल में और उसके बाद भी आसपास के क्षेत्र में अनेक सामाजिक कार्य किए। इनमें प्रमुख रूप शीतला माता मन्दिर पाथरी वाली धार्मिक संस्था का जीर्णोद्धार शामिल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। उनके परिवार में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।
पानीपत: पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा के पिता का हृदयाघात से निधन
पानीपत। पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के पिता व गांव पाथरी के पूर्व सरपंच जगत सिंह मलिक का बुधवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। वह 82 साल के थे। उनका अंतिम गुरुवार को पैतृक गांव पाथरी में किया गया। अंतिम संस्कार में हजारों ग्रामीण शामिल हुए। उनके बड़े बेटे दिलावर सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। जगत सिंह मलिक इस विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी थे। उन्हें साल 2000 में पाथरी गांव का सरपंच चुना गया था। वह 2005 तक सरपंच रहे।












