फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टू रोड स्थित अग्रवाल कॉलोनी में एक युवक द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने जब युवक को फंदे पर लटके देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान अनमोल बंसल के रूप में हुई है। वह हिसार के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि अनमोल ने लव मैरिज की थी और उसकी पत्नी एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है। सोमवार सुबह पत्नी खाना बनाने के बाद बैंक चली गई थी। इसके बाद अनमोल ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम मौके पर जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ कर रही है।
फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में युवक ने घर में लगाई फांसी












