फरीदाबाद : अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्तार, चार देसी कट्टे बरामद
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार देसी कट्टे बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि क्राईम ब्रांच भूपानी की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकेश निवासी संजय कॉलोनी को देशी कट्टा सहित प्रतापगढ नहर के पास से व आरोपी बलबीर निवासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित सेक्टर-22 मछली मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है।
वहीं क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार निवासी एसी नगर फरीदाबाद को बल्लभगढ बस स्टेंड के पास से एक देसी कट्टा सहित वहीं अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने अजय वासी गाव रायपुर जिला गुडग़ाँव हाल जखोपुर कॉलोनी, सोहना को देशी कट्टा सहित सेक्टर-48, हनुमान मंदिर रोड से गिरफ्तार किया है। आऱोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किए गए। चारों आरोपितों को आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।












