फरीदाबाद : क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट के नाम पर ठगी, कॉलर गिरफ्तार
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने एक कॉलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सेक्टर 31 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पास पिछले दिनों एक अंजान नंबर से कॉल आया और क्रेडिट कार्ड को एक्टिवेट करवाने के लिये कहा। जिसके बाद उसके व्हॉट्सएप पर एक लिंक आया जिसमें उसने अपने क्रेडिट कार्ड की सारी डिटेल्स भर दी। जिसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 24 हजार 764 रुपये कट गये। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने शैलेन्द्र पाल(23) निवासी जिला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मामले में आरोपी शैलेन्द्र कॉलर था। जिसने शिकायतकर्ता के पास क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के लिये कॉल किया था। आरोपी ग्रेजुएट है व पहले भी दिल्ली के कॉलसेंटर में काम कर चुका है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।












